Friday, July 22, 2022

शपथ-पत्र

शपथ-पत्र

मैं मौहम्मद मुज्जफर आलम पुत्र .....  ई-ब्लॉक भगोलपुरी, दिल्ली-110083 उम्र करीब घोषणा करता हूँ निवासी मकान नं० 246, .. वर्ष, शपथपूर्वक निम्नलिखित 

1. यह कि मैं उपरोक्त पते पर सपरिवार रहता हूँ।

2. यह कि मेरी पुत्री शाहीन जिसकी उम्र 25 वर्ष है और जो मेरे व मेरे परिवार के साथ उपरोक्त पते पर ही रहती थी। 

3. यह कि मेरी पुत्री शाहीन ने मुझे व मेरे परिवार के सदस्यों को बताये बिना श्री राहुल सिंह तोमर पुत्र श्री जितेन्द्र सिंह तोमर निवासी ए-136, वैस्ट विनोद नगर, दिल्ली-110092 के साथ दिनांक 18/04/2022 को कोर्ट मैरेज कर ली है।

4. यह कि दोनों बच्चों ने ही इस शादी के बारे में अपने-अपने परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ नही बताया था तथा यह शादी बिना किसी मांग व दान-दहेज के सम्पन्न हुई थी।

5. यह कि दिनांक 19/07/2022 को मेरी बेटी शाहीन अचानक घर छोड़कर चली गई और काफी समय बीतने के बाद शाम को उसने हमें फोन करके बताया कि मैंने राहुल सिंह तोमर से शादी पहले ही कर ली थी और अब में उसके साथ बतौर उसकी पत्नी रहने के लिये जा रही हूं। लेकिन राहुल के परिवार के लोगों ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया और हमें मंडावली थाने में बुलाया गया। जहां सब इंस्पेक्टर शुभम जी की मध्यस्थता में दोनों बच्चों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने और उसी रात वे कहीं और रहने के लिए चले गए। तब से ही मेरी बेटी शाहीन अपने पति राहुल सिंह तोमर के साथ उसके परिवार से दूर कहीं और रह रही है।

6. यह कि पहले मैं व मेरे परिवार वाले इस बात से नाराज थे, लेकिन दोनों बच्चों बालिग हैं, ऐसी स्थिति में मेरी छोटी पुत्री की शादी में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। समाज को देखते हुए मैं अपनी बड़ी पुत्री शाहीन को उसकी छोटी बहन फरहीन की शादी होने तक के लिए अपने साथ रहने के लिए लेकर जा रहा हूं। इसमें मेरी पुत्री शाहीन और उसके पति राहुल की पूरी सहमति है। 

7. यह कि मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि मैं अपनी पुत्री शाहीन को अपने दामाद श्री राहुल सिंह तोमर की अमानत के रूप में अपने बाकी बच्चों की तरह पूरा ख्याल और स्नेह के साथ सुरक्षित रखूंगा तथा अपनी छोटी बिटिया फरहीन की शादी हो जाने के पश्चात् सुरक्षित रूप से उसके पति राहुल सिंह तोमर के पास पति-पत्नी के रूप में रहने के लिये भेज दूंगा।

8. पुत्री को वापस ले जाने के लिए आपको सनद में रहे कि मेरे साथ मेरा पुत्र  ................................ और मेरे साले साहब .......................…. हैं। मैं उनकी साक्ष्य में अपनी पुत्री को लेकर जा रहा हूं।
घर के अन्य सदस्य यदि उपस्थित हैं तो।
नाम।                                     संबंध 
................................          .....................

................................          .....................

9. यह कि शपथतकर्ता ने यह शपथपत्र अपनी मर्जी से तथा बिना किसी जोर दबाव के दिया है।

शपथकर्ता

सत्यापन :

मैं उपरोक्त शपथकर्ता सत्यापित करता हूं कि उपरोक्त शपथपत्र में वर्णित सभी तथ्य मेरे ज्ञाननुसार सत्य एवं सही हैं। इसका कोई भी भाग मिथ्या नही है। आज दिनांक ..... जुलाई 2022 को दिल्ली में सत्यापित किया जाता है।

शपथकर्ता

*गंगा स्नान हरिद्वार के सेवा शुल्क में ₹100 की छूट*  🚩 *श्री गणेशायः नमः* 🚩 🌹 *कार्तिक* मास में *हरिद्वार* में पवित्र *गंगा स्नान* जाने क...