Wednesday, August 17, 2022

भजन – सारे गोकुल में उडी रे खबरिया; गोकुल में

गोकुल में उडी रे खबरिया, गोकुल में 
कि गोकुल में आयो साँवरिया ayo re गोकुल में 

(१)
सुंदर हाथों में कंगनिया सोहे 
मंद मंद मुस्कानिया मेरा मन मोहे 
दौ नैनन में सोहे कजरिया।
आयो रे गोकुल में
गोकुल में उडी रे खबरिया, गोकुल में 
कि गोकुल में आयो सांवरिया गोकुल में 

(२)
चढ चढ आई रे यमुना बहुरिया गोकुल में 
कोऊ न जाने, ना वसुदेव बतावे 
कैसे पहुंचा रे सांवरिया गोकुल में 
सारे गोकुल में
सारे गोकुल में उडी रे खबरिया, गोकुल में 
कि गोकुल में आयो नन्हो साँवरिया गोकुल में 

(३)
जो भी देखे, जाए पगलाए 
माथे दिठौना, दियो रे लगाय
कहीं लग ना जाए किसी की नजरिया
गोकुल में
सारे गोकुल में उडी रे खबरिया, गोकुल में 
कि गोकुल में आयो नन्हो साँवरिया गोकुल में 

(४)
ते रो 'कलश' गुण गावे,
नित चरणों मे सीस झुकावे ।
सुधि लेनो ओ हमरे सवरिया
गोकुल में
सारे गोकुल में उडी रे खबरिया, गोकुल में 
कि गोकुल में आयो नन्हो साँवरिया गोकुल में 
श्याम छवि ने पीछे छोड़ी पूरी नगरिया

*गंगा स्नान हरिद्वार के सेवा शुल्क में ₹100 की छूट*  🚩 *श्री गणेशायः नमः* 🚩 🌹 *कार्तिक* मास में *हरिद्वार* में पवित्र *गंगा स्नान* जाने क...