Thursday, September 29, 2022

भजन - एक दिन बुढ़ापा आयेगा रे धोखा देगी जवानी

एक दिन बुढ़ापा आयेगा रे धोखा देगी जवानी

पहला बुढ़ापा तेरे बालो में आए
बालो में आए तेरे बालो में आए 
डाई से 
डाई से लाज बचाएगा रे धोखा देगी जवानी
एक दिन बुढ़ापा आयेगा रे धोखा देगी जवानी

दूजा बुढ़ापा तेरे नैनो मे आए
नैनो में आए तेरे नैनो में आए
चश्मे से
चश्मे से लाज बचाए रे धोखा देगी जवानी
एक दिन बुढ़ापा आयेगा रे धोखा देगी जवानी

तीजा बुढ़ापा तेरे दांतों मे आए
दांते में आए तेरे दांतों में आए
लपसी ने
लपसी ने जान बचाए रे धोखा देगी जवानी
एक दिन बुढ़ापा आयेगा रे धोखा देगी जवानी

चौथा बुढ़ापा तेरे चेहरे पे आए
चेहरे पे आया तेरे मुखड़े पे आए
फैशियल से
फैशियल से लाज बचाए रे धोखा देगी जवानी
एक दिन बुढ़ापा आयेगा रे धोखा देगी जवानी

पांचवा बुढ़ापा तेरे घुटनों में आए 
घुटनों में आए तेरे पैरो में आए 
लाठी से 
लाठी से लाज बचाए रे धोखा देगी जवानी
एक दिन बुढ़ापा आयेगा रे धोखा देगी जवानी

आखरी बुढ़ापा तेरी आयु में आए 
आयु में आए तेरी उम्र पे आए 
भजन ही
भजन ही लाज बचाए रे धोखा देगी जवानी
एक दिन बुढ़ापा आयेगा रे धोखा देगी जवानी

No comments:

Post a Comment

*गंगा स्नान हरिद्वार के सेवा शुल्क में ₹100 की छूट*  🚩 *श्री गणेशायः नमः* 🚩 🌹 *कार्तिक* मास में *हरिद्वार* में पवित्र *गंगा स्नान* जाने क...