भजन | 01|
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे।
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे।
किसने मैया तेरा भवन बनाया, भवन बनाया मैया मन्दिर बनाया,
किसने मैया चॅवर ढुलाया, जोत मैया तेरी जलती रहे ।
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे
भक्तों ने मैया तेरा भवन बनाया, भवन बनाया तेरा मन्दिर बनाया सेवक चंवर ढुलाया, जोत मैया तेरी जलती रहे ।
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे
लाल सिन्दूर बाबा अंग विराजे, अंग विराजे बाबा संग विराजे चन्दन तिलक लगाया, जोत मैया तेरी जलती रहे ।
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे
सवा रुपैया और नारियल, तेरी भेंट चढ़ाया
हलुआ चना और पूरी से, तेरा भोग लगाया
जोत मैया तेरी जलती रहे।
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे
आकर मैया संकट काटो, संकट काटो मैया लज्जा राखो वो सब खुशियाँ मनाते जाएं, रोते हुए हंसते गाते नाचते जाएं
जोत मैया तेरी जलती रहे ।
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे
मैं भी मैया तेरे द्वारे पे आया, द्वारे पे आया मैया संकट लाया संकट लाया मैया अर्जी लगाई, जय-जयकार संग जोत जगाई
जोत मैया तेरी जलती रहे।
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे
सोने का सिंहासन मैया भारी, उस पर बिराजे मैया पयारी
झांकी तेरी मैया निराली, जोत मैया तेरी जलती रहे ।
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे
द्वार सब देवों में है सच्चा, मैं हूँ मैया तेरा नादान बच्चा
तेरी देख छवि मन हरषे, जिसे देखन दुनिया तरसे
जोत मैया तेरी जलती रहे ।
जलती रहे मैया जलती रहे, जोत मैया तेरी जलती रहे।
लेखक
ॐ जितेन्द्र सिंह तोमर
No comments:
Post a Comment