Sunday, March 28, 2021

भजन – 02 चल अकेला; चल अकेला; चल अकेला

चल अकेला, चल अकेला, चल अकेला
श्री गिरिराज जी की परिक्रमा में चल अकेला

दस मील लम्बा रास्ता तुझको बुलावे
यहाँ तप करने के वास्ते तुझको बुलावे
है कौन सा वो इंसान यहाँ पे जिसने कष्ट ना झेला
चल अकेला ...

तेरा कोई साथ न दे तो तू राधे से प्रीत जोड़ ले
बिछौना धरती को करके अरे आकाश ओढ़ ले
पूरा खेल अभी जीवन का तूने कहाँ है खेला 
चल अकेला ...

No comments:

Post a Comment

*गंगा स्नान हरिद्वार के सेवा शुल्क में ₹100 की छूट*  🚩 *श्री गणेशायः नमः* 🚩 🌹 *कार्तिक* मास में *हरिद्वार* में पवित्र *गंगा स्नान* जाने क...